Breaking News

MP: विधानसभा चुनाव से पहले छोटे और साधारण अपराधों से जुड़े अपराधी होंगे जेल से रिहा

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को साधने के प्रयास में लगे हुए हैं.

नई दिल्ली/भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को साधने के प्रयास में लगे हुए हैं. इसके लिए सीएम चौहान नित नई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं. वहीं, हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि छोटे और साधारण अपराधों से जुड़े जेल में बंद कैदियों को जल्द रिहा किया जाएगा. शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी नीत प्रदेश सरकार ने यह निर्णय इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से करीब चार महीने पहले लिया है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में कानून-व्यवस्था संबंधी उच्च-स्तरीय बैठक ली थी.
गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की हो रिहाई
इस फैसले को लेकर मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की ओर से एक विज्ञप्ति भी जारी की गई है. जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय में हुई कानून-व्यवस्था संबंधी उच्च-स्तरीय बैठक ली. इसमें चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में छोटे और साधारण अपराधों से जुड़े गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों के मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरु करें. इस संबंध में सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये जाएं. उन्होंने कहा कि आगामी 31 जुलाई तक इस तरह के मामलों की सूची सभी जिलों में तैयार की जाये. इस बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव बी.पी. सिंह और पुलिस महानिदेशक आर.के. शुक्ला भी उपस्थित थे.
वहीं, प्रदेश सरकार के इस फैसले पर अब राजनीति गर्माने लगी है. कांग्रेस का कहना है कि चुनाव से पहले अपराधियों को जेल से छोड़ने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी इन लोगों का प्रयोग चुनाव के समय कई संबंध में कर सकती है. जेल में बंद निर्दोष लोगों को ही छोड़ जाना चाहिए.

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …