Breaking News

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भोपाल में बोले- कोरोना से बचाव में मास्क ही कर रहा वैक्सीन का काम

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अभी मास्‍क ही वैक्‍सीन का काम कर रहा है।

नवदुनिया द्वारा आयोजित मास्क ही वैक्सीन है अभियान के दौरान मीडिया से बातचीत में नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना से बचाव मतलब सावधानी है और मास्‍क ही वैक्‍सीन का काम कर रहा है।

उन्‍होंने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जिससे दुनिया के डॉक्‍टर इससे जूझ रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं। इसकी वैक्‍सीन ही नहीं है। इसलिये आज की तारीख में मास्‍क ही बचाव का एकमात्र माध्‍यम है। नवदुनिया ने यह जो अभियान आरंभ किया है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

नवदुनिया द्वारा आयोजित अभियान मास्क ही वैक्सीन है के तहत आज बोर्ड ऑफिस चौराहा पर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा मास्क वितरण किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा रोशनपुरा चौराहे पर नवदुनिया के अभियान में शामिल हुए।

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मास्क वितरण करते हुए नवदुनिया की मुहिम को सराहा और इस पहल के लिए नवदुनिया समाचार पत्र को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

Check Also

MP में ओबीसी को 27% आरक्षण पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार ने बनाई विशेष रणनीति, प्रभारी अधिकारी नियुक्त

🔊 Listen to this भोपाल। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सरकारी नौकरियों में …