Breaking News

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को सौतेली दृष्टि से देखती रही है कांग्रेस : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को सौतेली दृष्टि से देखा है। इसलिए कमलनाथ सहित कोई नेता यहां के गांवों में कभी नहीं आए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से फसल पकने के बाद उसे काटने के लिए चैतुए आ जाते हैं, उसी तरह चुनाव पास देखकर कांग्रेस के लोग आप लोगों के पास आ रहे हैं। उनकी नजर वोटों की फसल पर है। लेकिन चुनाव होते ही वे फिर गायब हो जाएंगे।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस उन लोगों को गद्दार कह रही है, जिन्होंने इस्तीफे दिये। वास्तव में गद्दार तो कांग्रेस है, जिसने कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ते के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया। लेकिन आप लोग इस सब में न उलझें, आप अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि विकास वही पार्टी कर सकती है, जिसकी सरकार है। बीते 6 महीनों में हमारी सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी ने कितनी तेजी से विकास का काम किया है, वह आप सभी ने देखा है। इसलिए आप भाजपा प्रत्याशी को जिताकर शिवराज जी की सरकार को मजबूती दें। उन्होंने कहा कि ध्यान रखें यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहले से जनता की सेवा कर रही है, ये चुनाव उस सरकार को बनाए रखने का, मजबूती देने का चुनाव है। इसलिए हर सीट पर भाजपा को जिताने का संकल्प लें।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …