Breaking News

दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी का इस्तीफा, जल्द बीजेपी में होंगे शामिल

भोपाल,

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। अब दमोह विधानसभा से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को रविवार सुबह इस्तीफा सौंप दिया। स्पीकर ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। ऐन उपचुनाव के समय कांग्रेस विधायक के इस्तीफे को राजनीतिक भाजपा का सियासी कदम मान रहे हैं।

हालांकि, राहुल के पहले ही पार्टी का दामन छोड़ने की अटकलें थी। इस पर कमलनाथ ने भी उनसे मुलाकात की थी। रामेश्वर ने कहा कि राहुल ने दो दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। लेकिन, उन्होंने उन्हें दो दिन का समय दिया था, ताकि विधायकी छोड़ने के पहले वे अच्छे से सोच-विचार कर लें। दो दिन बाद भी उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला।

प्रद्युम्न के चचेरे भाई हैं

राहुल ने अपने चचेरे भाई बड़ा मलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी थी। तब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने ही उन्हें राजनीतिक रूप से सक्षम बनाया है। इसलिए वह हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी आ जाएं, वह कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ेंगे। उनसे पहले 25 विधायक कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, राहुल ने अभी भाजपा में जाने को लेकर अपनी स्थिति साफ नहीं की है।

भाजपा कार्यालय पहुंचे

इस्तीफा देने के बाद राहुल लोधी भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आ सकते हैं। माना जा रहा है कि वह भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …