Breaking News

आज राम जी आएंगे।

*आज राम जी आएंगे।*

प्रियजन बंधू सहपाठी संग
मिलकर खुशी मनाएंगे।
आर्य सुमंत डौंडी पिटवा दो
आज राम जी आएंगे।।

चौदह बरस से सुनी अयोध्या
अब हर्षित हो जाएगी
मैय्या सीता के चरणों से
धरा पवित्र हो जाएगी
गुरु वशिष्ठ संग सरयू तट तक
स्वागत करने जाएंगे
आर्य सुमंत डौंडी पिटवा दो
आज राम जी आएंगे।।

अरे!शत्रुघ्न सारी अयोध्या
दुल्हन सी तुम सजवा दो
ढोल नगाड़े, हाथी घोड़े
सेवा में तुम लगवा दो।।
भैया के चरणों की आहट
जाने कब आ जाएंगे
आर्य सुमंत डौंडी पिटवा दो
आज राम जी आएंगे।।

करो विलम्ब ना हे मांडवी
धैर्य नहीं अब अंखियन को
स्वागत में मंगल गीत गाएं
न्योता दे दो सखियन को
नगर वासियों से कह दो कि
पथ में पुष्प बिछाएंगे
आर्य सुमंत डौंडी पिटवा दो
आज राम जी आएंगे।।

है तैयारी राजतिलक की
जगमग दीप से राजभवन
सारी नगरी उमड़ पड़ी है
आ रहे भैया राम लखन
स्वामी के चरणों में गिरकर
आज धन्य हो जाएंगे
आर्य सुमंत डौंडी पिटवा दो
आज राम जी आएंगे।।

कवि:- अमित प्रेमशंकर
एदला,सिमरिया,चतरा(झारखण्ड)

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …