Breaking News

” बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में नवीन उद्योग लगवाने पर विचार -सखलेचा “

” बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में नवीन उद्योग लगवाने पर विचार -सखलेचा ”

स्लीमनाबाद/ मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा से बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में नवीन उद्योग लगवाने की मांग की गई ,जिस पर मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया।
जबलपुर से सतना जाते समय सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम के साथ भाजपा के अनेक पदाधिकारियों ने उद्योग मंत्री से मुलाकात की।
अल्प प्रवास के दौरान मंत्री सखलेचा का स्वागत किया गया।इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया,सिलौंडी मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय,ढीमरखेडा मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह,स्लीमनाबाद मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता,समाजसेवी रमाकांत पौराणिक,पार्थ दुबे,राजा गुप्ता,मनोज तिवारी,पराग दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

पवित्र सोनागिर मंदिर प्रबंधन ने किया डॉ नरोत्तम मिश्रा का सम्मान*

🔊 Listen to this *पवित्र सोनागिर मंदिर प्रबंधन ने किया डॉ नरोत्तम मिश्रा का सम्मान* …