Breaking News

लॉकडाउन के रविवार को दिखा असर, पुलिस रही मुस्तैद, की कार्रवाई

शिवपुरी- लॉकडाउन के दिन रविवार को शहर की सूनी सड़कों पर लोग नजर आये, लेकिन जब पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में ट्रैफिक प्रभारी नीतू अवस्थी सड़क पर आई तो सन्नाटा पसर गया।
शिवपुरी शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर चालानी कार्रवाई की। वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और जानकारी मिलने पर कई लोगों ने अपना रास्ता बदल लिया।
इस दौरान अनावश्यक रूप से बिना मास्क पहने निकले लोगों को रोककर पुलिस ने चालानी कार्यवाही की। साथ ही लोगों को कोरोना से बचने की सलाह देकर घर भेजा। रविवार को आवश्यक सेवाएं जैसे पेट्रोल- डीजल मेडिकल सब्जी, फल की दुकानें को छोड़कर शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहे। बाजार में बगैर मास्क पहने और बिना वजह घर निकलने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिस ने 200 लोगों की चालानी कार्यवाही की ।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …