Breaking News

रक्षा की पहली दीवार से है देश सुरक्षित: कु.शिवानी राठौर

रक्षा की पहली दीवार से है देश सुरक्षित: कु.शिवानी राठौर

‘सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस’ पर सरहद की रखवाली करने वाले माँ भारती के सभी वीर सपूतों का कोटि-कोटि अभिनन्दन करते हुए कु. शिवानी राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने बताया कि
सीमा सुरक्षा बल ( BSF) भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है एवँ विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। जिसका गठन 1 दिसम्बर 1965 में हुआ था। इसकी जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है।इस समय बीएसएफ की 188 बटालियन है और यह 6,385.36 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है जो कि पवित्र, दुर्गम रेगिस्तानों, नदी-घाटियों और हिमाच्छादित प्रदेशों तक फैली है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा बोध को विकसित करने की जिम्मेदारी भी बीएसएफ को दी गई है। इसके अलावा सीमा पर होने वाले अपराधों जैसे तस्करी/घुसपैठ और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने की जवाबदेही भी इस पर है। भारत देश युवाओं का देश है युवाओं को गौरवान्वित बेहतर भविष्य बनाने के लिए तथा राष्ट्र सेवा करने के लिए सीमा सुरक्षा बल से जुड़ना चाहिए, जिससे कि हम एक सम्मानजनक रोजगार प्राप्ति के साथ-साथ देश की सेवा भी कर सकते हैं।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …