Breaking News

पारागड़ सोसाइटी पर अनियमितता मिलने पर कार्यवाही के निर्देश

पारागड़ सोसाइटी पर अनियमितता मिलने पर कार्यवाही के निर्देश

Shivpuri
जिले में अभी धान उपार्जन किया जा रहा है। जिन किसानों ने पंजीयन कराया है केन्द्रों पर उनसे धान खरीदी की जा रही है। जिसके लिए पहले किसानों को एसएमएस भेजे जाते हैं। जिले में नरवर तहसील के पारागड़ सोसाइटी सीहोर उपकेंद्र पर रविवार को एसडीएम करैरा राजन बी नाडिया और डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल ने भ्रमण किया और धान खरीदी की जानकारी ली और निर्देश दिए कि खरीदी में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए।

डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल ने बताया कि रविवार को भ्रमण के दौरान केंद्र पर बोरियां खुली पाई गईं। इसके साथ ही निर्धारित मानक से अधिक बजन बोरियों में मिला है। विदित है कि कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने खरीदी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निरंतर खरीदी केंद्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पारागड़ सोसाइटी पर करैरा एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल को निरीक्षण के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम करैरा ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
खरीदी केंद्र पर किसानों से खरीदी की पंजी संधारित नही की जा रही है। पानी, शौचालय आदि की भी ठीक व्यवस्था न होने पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित मानक से अधिक बजन मिलने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल ने बताया कि अनियमितता मिलने पर केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। केंद्र के सूचना पटल पर खरीदी की मात्रा, कीमत आदि जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन केंद्र पर यह जानकारी नहीं थी। एस डीएम ने निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …