Breaking News

पिछोर मैं हो सकता है ब्राह्मण % ठाकुर चुनाव BJP पार्टी कर रही है विचार

शिवपुरी। प्रदेश में आम चुनावो ने दस्तक दे दी है। सभी राजनीतिक दलो ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शिवपुरी जिले में लोक सभा और विधानसभा के चुनावो की हवा बहने लगी है। भाजपा को शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र और पिछोर की विधानसभा सीट  मुहं चिढाती है। इन दोनो सीटो पर कांग्रेस के किले को ध्वस्त करना भाजपा को सबसे बडी चुनोती है। शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटो की बात की जाए तो पिछोर पिछले कई विधानसभा चुनावो से भाजपा को झटका दे रही है। मांग उठ रही है कि पिछोर फतह करने के लिए अभी से प्रत्याशी घोषित कर देना चाहिए। आने वाले विधानसभा चुनावो में क्षेत्रीय सांसद सिंधिया को उन्ही के क्षेत्र में    घेरने के लिए भाजपा के बडे-बडे चेहरे इस क्षेत्र में दौरे कर रहे है। 
इसी क्रम में इस क्षेत्र की हवा के रूख को भांपने के लिए भाजपा के नए प्रदेशध्यक्ष राकेश सिंह ने सांसद सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में दौरा किया। कल शिवपुरी में रोड शो के साथ पत्रकार वार्ता ओर कार्यकर्ताओ के साथ मिटिंग ली। इस मिटिंग में शिवपुरी विधायक और प्रदेश के मंत्री यशोधरार राजे सिंधिया जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के सहित  कई स्थानीय भाजपा नेता थे। 
इस बैठक का शुद्व ऐजेंंडा था पांच में पांच विधानसभा सीटो पर भाजपा का विजयी होना। सभी सीटो पर चर्चा होते हुए बात पिछोर पर आकर अटक गई। कुछ कार्यकर्ताओ का कहना था कि पिछोर का रण जीतने के लिए प्रत्याशी अभी से घोषित होना चाहिए और अभी से तैयारी करनी चाहिए। 

इस बैठक मे हुई चर्चाओ की माने तो पिछोर के पहलवान विधायक केपी सिंह को पटकनी देने के लिए पार्टी प्रीतम लोधी को फिर से मैदान में उतार सकती है,लेकिन कई बार लोधी प्रत्याशी केपी सिंह को हारा नही सके। फिर किसी ब्राहम्मण प्रत्याशी को टिकिट देने की संभावना पर विचार किया गया। यह विचार सबसे ज्यादा पंसद किया गया। 
अगर सूत्रो की माने प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह इस बैठक से यह निष्कर्ष ले गए कि पिछोर के पहलवान को चित्त करने के लिए किसी पंडित जी को लडाया जा सकता है और इसके लिए सबसे उत्तम भूतपुर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे के अतिरिक्त ओर कोई विकल्प नही है। नरेन्द्र बिरथेर अक्रामक नेता है और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के सबसे नजदीक है। 
अगर भााजपा से नरेन्द्र बिरथरे को टिकिट दिया जाता है तो वे अपने सबसे खास जाने वाले नरेन्द्र बिरथरे को विजयी बनाने के लिए रण में कूद सकती है जिससे लोधी वोट बैंक भाजपा का हो सकता है। पिछोर में ब्राहम्मण मतदाताओ की संख्या भी कम नही है। पिछली बार केपी सिंह की जीत अंतर भी 6 हजार के पास था ओर यह आकडा भाजपा के लिए संजीवनी की तरह काम करता है। 
राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है नरेन्द्र बिरथरे अभी पोहरी विधानसभा से टिकिट की मांग कर रहे है। लेकिन संभावनाओ को नकारा नही जा सकता है। ओर संभावनाओ को बल दे तो पिछोर के पहलवान का चित्त करने के लिए शिवपुरी वाले पंडित जी (नरेन्द्र बिरथरे)से अच्छा पहलवान भाजपा के पास नही है। 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …