Breaking News

प्रधानमंत्री श्री मोदी को दी सिंचाई क्षेत्र की उपलब्धियों की जानकारी

आज राजगढ़ जिले के मोहनपुरा में वृहद सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मध्यप्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, जल संसाधन, जनसम्पर्क तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र इस अवसर पर उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग श्री आर.एस. जुलानिया ने प्रधानमंत्री श्री
मोदी को बढ़ते सिंचाई रकबे के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर सिंचाई क्षेत्र में हुए विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …