Breaking News

*देश को नफरत की आग में झोंकने वाले ही आज निक्कर जला रहे : डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*देश को नफरत की आग में झोंकने वाले ही आज निक्कर जला रहे : डॉ नरोत्तम मिश्रा*

*देश विभाजन से लेकर कश्मीर तक कांग्रेस ने हमेशा आग लगाने का ही काम किया*

 

*भोपाल। आरएसएस की जलती ड्रेस निक्कर ट्वीट करने पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला।उन्होंने कहां की आजादी के बाद से कांग्रेस ने नफरत फैला कर देश में आग लगाने का ही काम किया है।आज अगर यह निक्कर जला रहे है तो बड़ी बात क्या है।*

दरअसल कांग्रेस की मानसिकता ही हमेशा से ही नफरत फैला कर देश तोड़ने की रहीं है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहां कि कांग्रेस की मानसिकता ही हमेशा से ही देश तोड़ने की रही है। विभाजन के समय नफरत फैलाकर देश को आग में झोंकने व लाखों लोगों का कत्लेआम कराने वाली यहीं कांग्रेस थी। 84 के दंगों में सिक्खों के गले में टायर डालकर जिंदा जलाने वाले भी यही लोग थे।
72साल तक कश्मीर को आतंक की आग में झुलसाने वाले भी यही कांग्रेसी थे। एक दशक तक पंजाब को आतंक की आग में झुलसाने वाले भी यही कांग्रेसी थे। इस तरह के उदाहरणों को सूची बहुत लंबी है ।
यह सब उदाहरण यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस मूल चरित्र ही नफरत फैलाकर देश में आग लगाने की रहा हैं।

डॉ मिश्रा ने कहा कि जिस कांग्रेस की मानसिकता व चरित्र ही नफरत फैलाकर आग लगाने की हो वह अगर देश भक्त संगठन आर एस एस की ड्रेस में आग लगाकर नफरत फ़ैलाने का प्रयास कर रही है तो लगा कोई बड़ी बात नहीं हैं। कांग्रेस के इस कृत्य ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा असली मकसद भी सामने ला दिया है। अब यह साबित हो गया है कि यह यात्रा भारत जोड़ो नही नफरत जोड़ो के लिए राहुल गांधी निकाल रहे हैं।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …