Breaking News

*मुख्यमंत्री से मिला जानकी सेना संगठन का प्रतिनिधि मंडल*

*मुख्यमंत्री से मिला जानकी सेना संगठन का प्रतिनिधि मंडल*

*कीर्तिमान सुंदरकांड का दिया आमंत्रण किया पौधारोपण*

शिवपुरी। जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल जाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और शिवपुरी में होने जा रहे महा आयोजन विश्व कीर्तिमान सुंदरकांड हेतु आमंत्रण पत्र दिया, साथ ही जानकी सेना संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा प्रकल्प कार्यों से अवगत कराया। जानकी सेना संगठन सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से भी मुलाकात की। इसके अलावा जानकी सेना संगठन ने विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में प्रदेश संयोजक खगेंद्र भार्गव, भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक मनीष उपाध्याय,जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, भोपाल इकाई अध्यक्ष मनोहरलाल मेहरा, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, शिवपुरी के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से भी मुलाकात की और इन्हें भी महा आयोजन के आमंत्रण पत्र दिए गए। मुलाकात के दौरान जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय विस्तारक महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास महाराज, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, वरिष्ठ संरक्षक प्रमोद श्रीवास्तव कन्हैया रावत एवं श्याम रावत आदि लोग मौजूद रहे। आपको बता दें कि 12 नवंबर 2022 शनिवार को जानकी सेना संगठन के 11 हजार से अधिक सदस्य पोलो ग्राउंड में सुंदरकांड करने जा रहे हैं जिसकी जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …