Breaking News

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मलेरिया व डेंगू मुक्त गांव बनाने के लिए युवाओं ने ली शपथ

शिवपुरी, 12 जनवरी 2023/

poonam Purohit Shivpuri 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.अलका त्रिवेदी के निर्देशन में एंबेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया व जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को ग्राम नयागांव, पहाड़पुर, गुड़र में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच एवं सचिव द्वारा पुष्पार्पण किए गए। साथ ही युवाओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया एवं अपने-अपने ग्राम को स्वच्छ एवं मलेरिया डेंगू मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।
फैमिली हेल्थ इंडिया एंबेड परियोजना के जिला समन्वयक दीपक जोहरी ने बताया कि 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस तथा स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के रूप में मनाया जाता है और इस वर्ष 2023 में राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम है विकसित ‘‘युवा-विकसित भारत’’। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। यह दिन देश के उन युवाओं को समर्पित किया जाता है, जो भारत के लिए एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ युवाओं को मलेरिया डेंगू से बचाव हेतु विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में एंबेड टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …