Breaking News

सांसद डॉ.के.पी.यादव आज शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील में


शिवपुरी, 16 फरवरी 2023/

poonam Purohit Shivpuri 

सांसद डॉ.के.पी.यादव 17 फरवरी को शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील में तथा 18 फरवरी को शिवपुरी शहर में विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद डॉ.यादव 17 फरवरी को दोपहर 1 बजे तहसील पिछोर के ग्राम पंचायत बामौरकलां के ग्राम भरसूला में विकास यात्रा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे विकास यात्रा के तहत पिछोर विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत शाम 5 बजे पिछोर से अशोकनगर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी प्रकार 18 फरवरी को अशोकनगर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी में सेवा भारती के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस शिवपुरी में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 3.30 बजे शिवपुरी में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत निज निवास अशोकनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …