Breaking News

मिस इंडिया डॉ रिंकी वर्मा ने छात्राओं में भरा जोश, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शेयर किए अपने अनुभव

मिस इंडिया डॉ रिंकी वर्मा ने छात्राओं में भरा जोश, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शेयर किए अपने अनुभव

शिवपुरी शहर के शासकीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीन डॉ केबी वर्मा मिस इंडिया डाॅ रिंकी वर्मा पहुंचीं मिस इंडिया डाॅ रिंकी वर्मा ने छात्राओं में जोश भरा और अपने अनुभव को उनके साथ शेयर किया। मिस इंडिया डाॅ रिंकी वर्मा ने बताया कि डॉक्टर पति मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ केवी वर्मा से टिप्स लेकर अपने वजन को कम कर आज मैंने मिस इंडिया का मुकाम हासिल किया । रिंकी वर्मा जी कहती हैं मेहनत अगर ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलेगी । सामाजिक कार्यों में बच्चों को लेकर उनका अधिक रुझान देखने को मिलता है। उनका मानना है कि असंभव कुछ नहीं होता बस प्रयास करते रहे ।इस दौरान डॉ शाशंक त्यागी, डॉ राजेश अहिरवार, डॉ पंकज शर्मा, डॉ उर्वशी, डॉ शिखा जैन, डॉ शेली सेंगर सिनियर नर्सिंग आफिसर, बड़ी संख्या में छात्राएं, टीचर और गणमान्य लोग मौजूद रहें।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को लेकिन होली का त्यौहार होने की वजह से कॉलेज प्रबंधन शनिवार को ही महिला दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …