Breaking News

लैपटॉप वितरण 11 को, अधिकारियों ने की समीक्षा

manthannews.in photo के लिए इमेज परिणामभोपाल। हायर सेकंडरी परीक्षा 2008 में मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन 11 जून को लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। आयोजन में लगभग 24 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए विभिन्न जिलों से आने वाले छात्र-छात्राओं की व्यवस्थाओं के संबंध में आयुक्त भोपाल संभाग एवं आयुक्त लोक शिक्षण मप्र द्वारा आवास, परिवहन, चिकित्सा, भोजन व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसकी शनिवार को समीक्षा कर बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में आयुक्त नगर निगम भोपाल, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित हुए। आयोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना कक्ष की स्थापना शासकीय कमला नेहरू कन्या उमावि, टीटी नगर जिला भोपाल में की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक- 0755-2779998 है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …