Breaking News

चलो बुलावा आया है, भाईसाहब के कुर्सी के पाये ”मजबूत”, ये

मध्य प्रदेश में ‘मामा जी’ ने नया दांव खेल दिया। ‘लाड़ली बहना’ को फिलहाल तो एक हजार दे रहे हैं, इसे धीरे-धीरे 3 हजार कर देंगे। ‘कमल’ ने महिलाओं को 1500 देने को कहा था, अब सरकार को कुछ तो करना था सो कर दिया। चुनावी सिर पर हो तो भैया सब जायज है…। वहीं, कई खबरें पकीं, कुछ पकते-पकते रह गईं, कुछ खुशबू बिखेरकर लुप्त हो गईं, आप तो बस सीधे अंदरखाने उतर आइए…

 

क्या होगा दिल्ली की बैठक में…

 

दिल्ली से मुख्यमंत्री को बुलावा क्या आया, प्रदेश में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की बैठक के चलते अपने दो दिन रिजर्व रखे हैं। बताया जा रहा है अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष के साथ होने वाली बैठक में विधानसभा चुनाव के ब्लू प्रिंट पर प्रारंभिक चर्चा होगी। चुनावी मैदान में उतरने से पहले एंटी-इन्कंबेंसी को खत्म करने के लिए गणित ज्ञान भी लगाया जाएगा। बीजेपी के नेता दिल्ली में अपने आकाओं को फोन लगाकर जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस बैठक में क्या होगा, क्या कोई बड़ा विकेट गिर सकता है?

 

भाईसाहब को कौन निपटा रहा है…

 

भाईसाहब भारी परेशान हैं, एक मोर्चा संभालते हैं तो दूसरा खुल जाता है। ऐसा लग रहा है कि पार्टी के दिग्गज लामबंद होकर भाईसाहब को निपटाने में लग गए हैं। साजिश भी इस कदर की सोशल मीडिया पर भाईसाहब के हटने की खबर वायरल हो गई, 5 घंटे तक सोशल मीडिया पर खबर चलती रही, लेकिन पार्टी के किसी बड़े नेता का खंडन नहीं आया। इसके बाद एक प्रतिष्ठित अखबार में दिल्ली से खबर लग गई कि भाईसाहब जाने वाले हैं। इन खबरों के बीच भाईसाहब ने भी अपने आकाओं को दिल्ली फोन घुमाना शुरू कर दिए हैं। इधर, भाईसाहब फुल कॉन्फिडेंस के साथ एक्टिव होकर ये मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं कहीं नहीं जाने वाला। हालांकि, वो तो आने वाला समय बताएगा कि उनकी कुर्सी के पाये कितने मजबूत हैं।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …