Breaking News

मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग राज्य कर्मचारी संघ खनियाधाना  करेगा आमरण अनशन 

मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग राज्य कर्मचारी संघ की इकाई खनियाधाना के अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में बताया प्रदेश अध्यक्ष मनोज बाजपेई के प्रांतीय आवाहन पर  तहसील खनियाधाना समस्त कार्यालय के लिपिक वर्ग वेतन विसंगति मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन मंत्रालय के सामने 11 जून 2018 को राजधानी भोपाल में हो रहे सामूहिक आमरण अनशन में शामिल होंगे शासन प्रशासन द्वारा  सभी शासकीय कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है लेकिन दिन रात मेहनत करने वाले लिपिक वर्ग कर्मचारियों के वेतन में  कोई वृद्धि नहीं की गई है जिससे लिपिक वर्ग में रोष है अपने वेतन संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर कई बार शासन प्रशासन को ज्ञापन  मन्नत यात्रा के माध्यम से  अवगत करा चुका है चुका है शासन प्रशासन द्वारा लिपिक कर्मचारियों की न्यायिक एवं जायज मांगों  निराकरण ना होने से लिपिक कर्मचारियों में रोष है शासन प्रशासन द्वारा वेतन विसंगति के निराकरण को लेकर कई बार झूठा आश्वासन दिया गया लेकिन वेतन विसंगति दूर ना होने से खनियाधाना इकाई के समस्त कार्यालय के लिपिक 11 जून 2018 को भोपाल मैं  वल्लभ भवन मंत्रालय के सामने आमरण अनशन में शामिल होंगे लिपिक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंच कर  आमरण अनशन में  शामिल होने की अपील अध्यक्ष अमित जैन ने की है

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …