Breaking News

किसानों के लिए और क्या करें, आज भाजपा की सत्ता-संगठन की बैठक में होगा तय

किसानों के लिए और क्या करें, आज भाजपा की सत्ता-संगठन की बैठक में होगा तयभोपाल। मंदसौर में हुई राहुल गांधी की रैली और कर्जमाफी जैसी घोषणा का जवाब तलाशने के लिए मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को सुबह 10 बजे से भाजपा की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे।
पार्टी की इस मेगा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद प्रभात झा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में चुनावी तैयारियों पर तो चर्चा होगी ही, साथ में किसानों के लिए और क्या किया जाए, उनकी नाराजगी कैसे दूर की जाए, इस विषय पर भी विस्तार से मंथन होगा।
सभी से इस बारे में फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत गेहूं पर 265 रुपए प्रति क्विंटल उत्पादकता प्रोत्साहन राशि बांटने के कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी विधायकों और अन्य को समझाइश दी जाएगी।
संगठन और विधायकों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी
बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्षों और विधायकों को साफ तौर पर कहा जाएगा कि जिनके क्षेत्र में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत राशि वितरण के कार्यक्रम होंगे, वहां किसानों को एकत्र करने की जिम्मेदारी उनकी होगी। संगठन के लोगों को बैठक में इसलिए बुलवाया गया है कि वे समन्वय बनाकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
जनआशीर्वाद यात्रा पर फोकस
विकास यात्रा खत्म होने के बाद अगले चरण में भाजपा मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा निकालेगी । जुलाई से यात्रा शुरू होगी। पार्टी नेताओं की मानें तो बैठक में यात्रा का रोडमैप फाइनल किया जाएगा, साथ ही कहां से यात्रा का श्रीगणेश होगा, ये तय किया जाएगा।
चुनाव से पहले विवाद खत्म करें
बैठक में विधायकों और जिलाध्यक्षों को समन्वय के साथ काम करने की सलाह भी दी जाएगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि हर जगह कुछ न कुछ बातों पर अनबन चलती रहती है जिसे दूर कर चुनावी तैयारी में जुटने की सभी को सलाह दी जा जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में यह पहली बैठक है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …