Breaking News

मिशन इन्द्रधनुष का द्वितीय चरण आज से प्रारंभ

मिशन इन्द्रधनुष का द्वितीय चरण आज से प्रारंभ
11 सितम्बर से 16 सितम्बर 2023 तक चलेगा अभियान
6229 छूटे हुए बच्चों का होगा टीकाकरण
1400 सेशन किए जाऐगें आयोजित
शिवपुरी, 11सितम्बर 2023/ शिवपुरी जिले में मिशन इन्द्रघनुष का द्वितीय चरण 11 सितम्बर से प्रारंभ होने जा रहा है। यह अभियान 16 सितम्बर तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत 6229 छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण आंगनवाडी, स्कूल, मजरे टोले सहित रिक्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जाएगा। अभियान के लिए स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के 600 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन मे शिवपुरी जिले में मिशन इन्द्रधनुष अभियान का दूसरा चरण 11 सितम्बर से 16 सितम्बर तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान में जिले में विभिन्न कारणों से टीकाकरण से छूटे हुए लगभग 6229 बच्चों का टीकारण पर विशेष फोकस किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के लगभग 600 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिनके माध्यम से 1400 सेंशन 6 दिवस में आयोजित किए जाएगें।
डॉ.पवन जैन ने बताया कि जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर के नेतृत्व में इस संबंध में विकासखंड स्तर तक वैठकों का आयोजन किया जा चुका है। मैदानी अमले को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान कर दिया गया है।
मिशन इन्द्रधनुष अभियान का निरीक्षण एवं संचालन विकासखंड स्तर पर मुख्य खंडचिकित्सा के नेतृत्व में रहेगा। वहीं जिला स्तर से समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, डब्लू एचओ मोनीटर सघन भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने ग्राम स्तर पर समस्त जन प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए आग्रह किया है कि वह गांव-गांव में ऐसा महौल बनाने में सहयोग प्रदान करें कि टीकाकरण से कोई भी बच्चा न छूटे। उल्लेखनीय है कि म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जन प्रतिनिधियों के नाम एक संदेश जारी कर मिशन इन्द्रधनुष में सहयोग करने की अपील की है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …