Breaking News

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिला हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया


शिवपुरी, 27 सितंबर 2023/ 
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रागिनी फाउंडेशन एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी द्वारा जिला स्नातकोत्तर
श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय पर्यटन व पर्यटन का महत्व था।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की नोडल अधिकारी निकिता तामरे उपस्थित रही।
इस कार्यक्रम में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के जिला पर्यटन प्रबंधक देव सोनी, कार्यालय प्रबंधक आरपी सिंह कुशवाह, छतरी प्रबंधक अशोक कुमार मोहिते, महाविद्यालय प्राचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव, सहायक प्राचार्य पल्लवी शर्मा एवं अन्य महाविद्यालय प्रशासन सक्रिय रूप से उपस्थित भी मुख्य रूप से शामिल रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात उपस्थित सभी छात्रों को डी.ऐ.टी.सी.सी. नोडल निकिता तमारे द्वारा पर्यटन की महत्व वह जिले में पर्यटन को किस प्रकार बढ़ावा देने में छात्रों का सहयोग हो सकता है, यह बताया गया। साथ ही मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना के बारे में छात्रों को अवगत कराया। इसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें क्रमशः सभी प्रतिभागी छात्रों ने पर्यटन के विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को प्रोत्साहन देने की लिए जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

महिला सिक्योरिटी गार्ड मॉक ड्रिल
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत रागिनी फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित महिला सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मॉक ड्रिल कर विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम जिले के मेडिकल कॉलेज में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज सहायक प्रबंधक डॉक्टर पंकज शर्मा उपस्थित रहे।

पर्यटन सखियों व टूरिस्ट गाइड का उत्साहवर्धन
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत रागनी फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित की गई पर्यटन सखियों द्वारा अधिकारियों व जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की टीम को छतरी पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम के पश्चात जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की नोडल द्वारा सभी पर्यटन सखियों को प्रमाण पत्र भेंट कर उत्साह वर्धन किया गया।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …