Breaking News

काग्रेंस की जन आक्रोश रैली गोविंद सिंह बोले मध्य प्रदेश के नेता फुके सेल हो चुके।

शिवपुरी Published by: Akshay purohit

Sep 29, 2023 

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के नेता फुके सेल हो चुके हैं उनके चलने की कोई गुंजाइश नहीं है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व में इन्हें अलग कर दिया इनको अपमानित करके बाहर कर दिया कि तुम इस लायक नहीं हो कि चुनाव जीत सको। इसलिए केंद्रात्रिया नेतृत्व में पूरे चुनाव की बागडोर संभाल ली है शिवराज सिंह का कोई अस्तित्व नहीं है। हमारे नेता राहुल गांधी सर्वे करेंगे और सर्वे के आधार पर जो आएगा उसे टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है कांग्रेस के साथ जनता चुनाव लड़ रही है जनता का सैलाब है हम पहले जाते थे लोग आते नहीं थे आप किसान मजदूर महिलाएं नौजवान भारी संख्या में निकल रही है मध्य प्रदेश का चुनाव जनता का चुनाव हो गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर गोविंद सिंह बोले कि एक साधारण से जरा से ही हार गए हमारे पास तो उससे भी मजबूत कैंडिडेट हैं पहले डेढ़ लाख से हारे थे अब ढाई लाख से हारेंगे

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में शिवपुरी के वरिष्ठ कांग्रेसी हुए आक्रोशित

पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने जिला प्रभारी रश्मि यादव पर लगाये गम्भीर आरोप, बोले कांग्रेस का बंटाधार कर रही है प्रभारी

मंच पर जगह न मिलने और भाषण देने से दूर रखने को लेकर मंच छोड़ कर भागे स्थानीय नेता

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा को मंच पर नही मिली जगह, तो वहीं हरिवल्लभ शुक्ला ने कहा कि हमारा अपमान किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि शिवपुरी के कार्यक्रम में कोलारस विधायक को मौका देकर स्थानीय दावेदारों की उपेक्षा की गई जबकि तीन तीन बरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भी थे मौजूद साथ ही न ही मंच पर हमारे किसी के फोटो लगाए गए।

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा …