Breaking News

महिला ने करवा चौथ के दिन पति की याद आने पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published by: Akshay purohit

November 01, 2023

शिवपुरी

शिवपुरीशहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलागंज घोसीपुरा निवासी महिला ने करवा चौथ के दिन पति की याद आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कमला गंजे घोसीपुरा निवासी सीमा पति कमल बाथम उम्र 26 साल की ढाई वर्ष पूर्व भोपाल से शादी हुई थी। शादी के बाद पति की दो से ढाई महीने पहले मौत हो गई। पति की मौत के बाद सीमा डिप्रेशन में रहने लगी। डिप्रेशन के चलते सीमा के मायके वालों ने 15 दिन पहले उसे भोपाल से शिवपुरी बुला लिया था। शिवपुरी में भी सीमा डिप्रेशन में चल रही थी आज करवा चौथ के चलते पति की याद आने पर सीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीमा के परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम हाउस भेज कर मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …