Breaking News

कांग्रेस विकास क़ि नही विभाजन कि करती है राजनीति :डॉ नरोत्तम मिश्रा*

Published by: Akshay purohit

 November 02, 2023

दतिया से दिल का रिश्ता,इसलिए सबकी चिंता रहती है*

 

*डॉ मिश्रा को ग्रामीण क्षेत्रो में भी मिल रहा है व्यापक जनसमर्थन*

 

*गुरुवार को डॉ मिश्रा पॅहुचेग्राम महुआ,कुम्हेडी, लिधौरा,केवलारी,,चक बहादुर सहित अन्य गाँवो में,हुआ भव्य स्वागत*

 

*डॉ मिश्रा को सुनने महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुँची।*

 

दतिया।कांग्रेस एक परिवार वादी पार्टी है इसलिए उसका कभी भी गाँव,गरीब,महिला सम्मान से कोई लेना देना नही रहा। कांग्रेस कि पूरी राजनीति ही विकास पर नही विभाजन पर टिकी है। यही कारण है कि वह चुनाव आते ही विभाजन में जुट जाती है। कांग्रेस पर यह हमला दतिया से भाजपा प्रत्याशी व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम* *मिश्रा ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रो में आयोजित नुक्क्ड़ सभाओं को संबोधित करते हुए बोला।डॉ मिश्रा ने ग्राम महुआ,कुम्हेडी,लिधोरा,केवलारी, चक बहादुर सहित अन्य गाँवो कि नुक्क्ड़ सभाओं को संबोधित किया।*

 

डॉ मिश्रा को शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो में भी भारी जनसमर्थन मिल रहा है। डॉ मिश्रा जिस गाँव भी पहुँच रहे है वहां उनके स्वागत व सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है। डॉ मिश्रा ने गुरुवार को अपने चुनाव प्रचार कि शुरुआत ग्राम महुआ से कि। उसके बाद वह ग्राम कुम्हेडी,लिधोरा सहित अन्य गाँवो में पॅहुचे।इन गाँवो में पहुँचते ही डॉ मिश्रा का ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया।

नुक्क्ड़ सभाओं को संबोधित करते हुए डॉ मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस एक परिवारवादी पार्टी है इसलिए उनके नेता भी अपने परिवार से आगे नही सोच पाते है।जैसे कांग्रेस कि कमान गांधी परिवार के पास ही हमेशा रही,दिग्विजय सिंह व कमलनाथ जी को देख ले उनका परिवार ही 40-50 सालों से चुनाव लड़ रहा है वैसे ही दतिया में भी केवल भारती परिवार ही 65 साल से राजनीति कर रहा है। परिवार वादी पार्टी होने के कारण कांग्रेस के नेता अपने परिवार से आगे सोच ही नही पाते है ।उन्हें न गरीब की चिंता है और न ही किसान कि परेशानी की।

काँग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती का ही उदाहरण सामने है। यह परिवार दतिया में 65 साल से राजनीति कर रहा है। भारती जी के पिता जी यहां से 25 साल विधायक रहे उसके बाद वह खुद 10 साल यहां से विद्यायक रहे । इन 35 सालों में इन्होंने दतिया के लिए एक काम भी किया हो तो कोई सामने आकर बताए। बता ही नही सकता क्यों कि विकास कांग्रेस के एजेंडे में ही नही है।उसका तो एक ही काम है झूठ बोलो,भ्रम फैलाओ ओर हिन्दुओ में विभाजन कर वोट लो।

डॉ मिश्रा ने कहा 35 साल बहुत लम्बा समय होता है इतने समय मे तो दतिया कि तस्वीर बदल सकती थी। लेकिन 15 साल पहले हालात यह थे कि गुंडे ,गड्ढे , कट्टा ,सट्टा ही दतिया कि पहचान थे। सड़के थी ही नही,पानी बिकता था और बिजली कब आएगी यह किसी को पता नही होता था। 4 कमरों का अस्पताल था उसमें भी डॉक्टर नही मिलते थे। डाकुओं का राज था। रात दो दूर लोग दिन में शहर आने में डरते थे कि कही रास्ते मे कोई डाकू नही मिल जाय। इतनेभयावह हालात थे दतिया के लेकिन कभी भारती परिवार ने इन्हें सुधारने के प्रयास नही किए। आप ने मुझ पर भरोसा किया। मैंने दतिया के लिए जी जान लगा दी। आज दतिया कि तस्वीर व तकदीर दोनों बदल गयी है। दतिया आज विकास कि उड़ान भरता दतिया है।सभी सुविधाएं है। दतिया में जहाँ तांगे चलते थे आज हवाई जहाज उड़ रहे है। पहले यहां के लोगो को ट्रेन पकड़ने झांसी जाना पड़ता था आज उन्हें प्लेन पकडने दतिया आना पड़ता है। दतिया जहा कभी डाकुओं,गुंडों का राज था आज शांति का टापू बन गया है। यह सब बदलाव केवल इसलिए ही हो पाया क्योंकि भाजपा विकास कि सोच रखने व गाँव ,गरीब ,महिला सम्मान कि चिंता करने वाली पार्टी है।

*…फिर झूठ बोलेंगे*

डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास के नाम पर बताने को कुछ है नही इसलिए वह विभाजन करने झूठ का सहारा लेती है।कुछ लोग इसमे फंस भी जाते है और गलत व्यक्ति को वोट कर देते हैं। जैसे पिछली बार कांग्रेस ने किसानों का 2 लाख का कर्जा 10 दिन में माफ करने का झूठ बोला था। लेकिन किसी एक का भी कर्जा माफ नही किया। किसान डिफाल्टर हो गए थे।इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी भारती जी आपके पास आएंगे, मुझे गाली देंगे और कोई झूठ आपके सामने परोस कर चले जाएंगे। लेकिन अब आपको इनके भ्रम जाल में नही फंसना है। आपको याद रखना है कि आप कि चिंता करने वाली एक ही पार्टी है और वह है भाजपा। इसलिए कमल का बटन दबाकर फिर एक बार आपको भाजपा को जिताना है।

 

*आपकी लाडली को लक्ष्मी भाजपा ने ही बनाया*

डॉ मिश्रा ने भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को लेकर ग्राम वासियों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने लाडली बहना, आवास योजना,450 रुपए में गैस सिलेंडर ,किसानो को 10 हज़ार की सहायता सहित अन्य योजनाओं के संबंध में एक एक से जानकारी ली।उन्होंने कहा कि आप को वोट देते समय यह याद रखना है कि आपके घर की लाडली को लक्ष्मी बनाने वाली भाजपा ही है।बहनों,किसानों व गरीब कि चिंता करने वाली भी भाजपा ही है। इसलिए अब आप को चिंता करनी है।चुनाव में आप चिंता करे 5 साल तक आपकी चिंता करने कि जिम्मेदारी हमारी है।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …