Breaking News

आबकारी विभाग की 228 छापामार कार्यवाहियों में करीब 78 लाख 53 हजार रूपए की शराब और लहान जप्त

Published by: Akshay purohit Nov 8, 2023

शिवपुरी, / विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्य नयन एवं विक्रय के विरूद्ध आबकारी टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता की अवधि में आबकारी विभाग शिवपुरी की टीम द्वारा जिले में हर दिन औसतन 2 लाख 62 हजार की पकड़ी जा रही है। अब तक 75 हजार लीटर शराब, लाहन जब्त हो चुकी है। शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग शिवपुरी लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रहा है। आचार संहिता लागू होने के 9 अक्टूबर से व 7 नवम्बर तक कुंल 75491 लीटर मदिरा देशी/विदेशीबीयर /हाथ भट्टीलाहन जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 262 छापामार कार्यवाहियों में कुल 228 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 78 लाख 53 हजार रूपये है।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …