Breaking News

अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या,हाथ पैर बांधकर शव कुएं में फैंका,

अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या,हाथ पैर बांधकर शव कुएं में फैंका,

10 दिन से गायब था मृतक, आरोपी ने बताया पत्नी से अवैध संबंध

Shivpuri 27/11/2023 akshay Purohit 

शिवपुरी जिले के भौंति थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 40 वर्षीय युवक की हत्या कर लाश को हाथ पैर बांधकर खेत में बने कुंए में फेंक दिया गया।
जानकारी के अनुसार पिछोर विधानसभा क्षेत्र के महोबा डामरोन निवासी 40 वर्षीय कृष्णपाल सिंह चौहान विगत दिवस 17 नवंबर की रात्रि को 10 बजे एक फोन कॉल आने के बाद घर से कहीं गया तो वापस लौटकर नहीं आया। घर वालो ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। परंतु कल जब गांव के एक कुंए में से एक शव निकला तो पता चला की ये शव 10 दिन पूर्व गायब हुए कृष्णपाल सिंह चौहान का है। चूंकि कृष्णपाल के गायब होने वाले दिन 17 नवंबर को मतदान भी था तो इस घटना को चुनावी रंजिश माना जा रहा था। मगर जब इस मामले में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी गज्जू कुशवाह ने स्वीकार किया की कृष्णपाल की हत्या उसने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। और लाश को छुपाने के लिए हाथ पैर बांधकर कुंए में फेंक दिया। उधर इस घटना से भोंति कस्वे में सनसनी फ़ैल गई है। और परिजन तथा कृष्णपाल के मिलने वालों ने आज भोंति थाने का घेराव कर लिया है। और कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर थाने के आगे धरने पर बैठ गए हैं।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …