Breaking News

चाचा चाची हमें हमारे घर में रहने नही दे रहें, हम घर में रहना चाहते है

लव मैरिज के 15 साल बाद खफा हुए चाचा चाची,क्योंकि अब दंपती अपने घर में रहना चाहते है । दोनों को घर से निकाला

शिवपुरी….महल कॉलोनी में रहने वाले ब्रजेश सोनी और उनकी पत्नी लक्ष्मी आदिवासी ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि उन्हें उनके चाचा और उनके बच्चों ने अपने मकान से बाहर निकाल दिया है । ब्रजेश को उन्होंने अभी कोतवाली में बंद भी करवा दिया था । जब ब्रजेश अपने घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके चाचा और उनके बच्चों ने उसकी पत्नी को मारा पीटा और घर से बाहर निकाल कर ताला लगाकर रफूचक्कर हो गए है ।

जानकारी के अनुसार महल कॉलोनी में रहने वाले ब्रजेश सोनी और उसकी पत्नी लक्ष्मी आदिवासी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज अपनी शिकायत दर्ज कराई । ब्रजेश ने बताया कि वह काफी लंबे समय से जयपुर में रहकर काम कर रहा था । और उसने 15 साल पहले लक्ष्मी आदिवासी से लव मैरिज की थी । और 2 संताने भी है । अब ब्रजेश और उसकी पत्नी जयपुर से काम छोड़कर महल कॉलोनी स्थित अपने घर में रहने आ गए तो चाचा और उसके बच्चों को परेशानी होने लगी है । उन्हे इस बात का डर सता रहा है कि अब ब्रजेश को मकान से हिस्सा देना पड़ेगा । ब्रजेश के चाचा ने पहले तो ब्रजेश को धारा 151 के आरोप में थाने में बंद करवाया । ब्रजेश के बंद होने के बाद चाचा ने उसकी पत्नी और बच्चों को भी घर से बाहर निकल दिया । और सारा सामान भी बाहर फेंक दिया । चाचा ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की ।
ब्रजेश की पत्नी लक्ष्मी आदिवासी ने बताया कि मैं आदिवासी हूं इसलिए आदिवासी होने के कारण चाचा मुझे घर से निकाल दिया और पूरे मकान पर कब्जा करना चाहते है । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देते हुए दोनो पति पत्नी ने इंसाफ की गुहार लगाई है ।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …