Breaking News

सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया सोसाइटी मर्यादित खनियाधाना के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

Published by: Akshay purohit

Dec 9, 2023

शिवपुरी,  म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी एम.बी.ओझा द्वारा जिले की सहकारी संस्था के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी को नियुक्त किया है।

जारी आदेश के तहत जिले की सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया सोसाइटी मर्यादित खनियाधाना के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में सहकारी निरीक्षक पारथ दुबे को नियुक्त किया गया है। साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त करने एवं अपील का निर्धारित अवधि में निराकरण करने हेतु उपायुक्त, सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

जारी कार्यक्रम के तहत सदस्यता सूची प्रकाशित करने की तिथि 11 दिसम्बर, प्रकाशित सदस्य सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 दिसम्बर, सदस्यता सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की तिथि एवं अंतिम सदस्यता सूची के प्रकाशन की तिथि 19 दिसम्बर, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की तिथि 20, 21 एवं 22 दिसम्बर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरूद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर एवं राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत करने की तिथि 1 जनवरी निर्धारित की गई है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …