Breaking News

कल इन फीडरों पर बंद रहेगा विद्युत प्रवाह 

Published by: Akshay purohit

Dec 23, 2023

शिवपुरी, / मैंटीनेंस कार्य किए जाने हेतु 33 के. व्ही. होमगार्ड फीडर के अंतर्गत आने वाले 11 के. व्ही. जवाहर कॉलोनी फीडर एवं आर.के.पुरम फीडर तथा चीलोद फीडर पर 24 दिसम्बर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 11 के. व्ही. जवाहर कॉलोनी फीडर के बंद रहने से दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक जवाहर कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी इत्यादि क्षेत्रों में विद्युत प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार आर.के.पुरम फीडर तथा चीलोद फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक मोहनी सागर, प्रदर्शनी कॉलोनी, शांति नगर, झींगुरा, खिन्नी नाका से संबंधित एरिया, टीवी टावर, पटेल नगर, अशोक विहार, विवेकानंद पुरम, टीवी टावर, शांति नगर, विकास प्राधिकार कॉलोनी, फिजिकल फिजिकल, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Check Also

वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में दिखी एकजुटता*

🔊 Listen to this *वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में …