Breaking News

प्रदेश में 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति

Published by: Akshay purohit

Dec 26, 2023

प्रदेश में 3 लाख से अधिक विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति
शिवपुरी, 26 दिसम्बर 2023/ 
प्रदेश में इस वर्ष अब तक 3 लाख 30 हजार विद्यार्थियों को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई है। इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 459 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया गया है। पिछड़ा वर्ग राज्य छात्रवृत्ति के अंतर्गत 32 लाख 16 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 263 करोड़ की राशि का वितरण किया गया है।
पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति पिछड़ा वर्ग के कक्षा 11, 12 और स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्याथियों को उपलब्ध कराई गयी है। पिछड़ा वर्ग राज्य छात्रवृत्ति कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गयी है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …