Breaking News

गुना-शिवपुरी-अशोक नगर संसदीय क्षेत्र के कारसेवकों का सम्मान करेंगे सांसद डॉक्टर केपी यादव

Published by: Akshay purohit

Jan 8, 2024

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न तरह की आयोजनो की तैयारी की जा रही है। इसी तारतम्य में गुना-शिवपुरी- अशोकनगर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सौभाग्य से हम सभी के जीवन में वह दिन आया है कि जब भगवान श्री रामलला अपने भव्य मंदिर में पुनः विराजमान होंगे और यह दिन लाने के लिए जिन पुण्यात्माओं ने संघर्ष किया उनमें से जो कारसेवक हमारे बीच हैं,उनको सम्मानित कर हम स्वयं को धन्य महसूस करेंगे क्योंकि यदि वह उस आंदोलन को नहीं करते तो शायद आज का दिन हम नहीं देख पाते कारसेवकों का सम्मान कर संपूर्ण समाज उनका कृतज्ञ है।

गुना,शिवपुरी,अशोकनगर में लगभग 250 कारसेवक निवास करते हैं। सांसद डॉ केपी यादव ने अपील करते हुए कहा कि 10 जनवरी 2024 को दोपहर 2:00 बजे अग्रवाल पैलेस में सभी पधारे और भगवान श्री रामलला के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले कारसेवकों का सम्मान करें।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …