Breaking News

अधिकारियों की मनमानी से नाराज डीजीपी ने डेढ़ दर्जन एएसपी को किया फोर्स रिलीव

भोपाल। राज्य पुलिस सेवा ( एपीएस) के डेढ़ दर्जन अधिकारियों को डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने फोर्स रिलीव किया है। एडिशनल एसपी स्तर के यह अधिकारी ट्रांसफर होने के एक माह बाद भी नए स्थान में ज्वाइन नहीं कर रहे थे।
 
अधिकारियों के रिलीव नहीं होने से डीजीपी काफी नाराज हैं। उन्होंने सभी रेंज के एडीजी, आईजी को पत्र लिखकर इन अफसरों की ज्वाइनिंग रिपोर्ट तत्काल मुख्यालय भेजने के लिए कहा है।
डीजीपी शुक्ल ने कहा कि 7 अप्रैल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। पुलिस मुख्यालय ने 12 अप्रैल और 1 मई को स्थानांतरित अफसरों को जल्दी से जल्दी कार्यमुक्त करने के निर्देेश दिए थे। इसके बाद भी डेढ़ दर्जन अधिकारियों को रिलीव नहीं किया गया है।
 
डीजीपी शुक्ला ने उन अधिकारियों को तत्काल रिलीव करने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी रेंज एडीजी, आईजी सहित एडीजी ईओडब्ल्यू, एडीजी प्रशिक्षण, एडीजी सायवर सेल को इन अधिकारियों की ज्वाइनिंग की जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय को भेजने के भेजाने के लिए कहा है।
 
इन्हें किया रिलीव
सत्येन्द्र सिंह तोमर, दिनेश कुमार कौशल, शशांक गर्ग, अवधेश प्रताप सिंह, मनीष खत्री, ओंकार सिंह कमलेश्, रूपेश कुमार द्विवेदी, समीर कुमार यादव, राजमणि त्रिपाठी, शालिनी दीक्षित, मनीषा पाठक सोनी, विनय प्रकाश पाल, संदीप कुमार दीक्षित, आकाश भूरिया, प्रवीण कुमार भूरिया, आरएस नरवरिया, धनंजय शाह और मुनमुन लाल चौधरी को डीजीपी ने रिलीव किया है।

जानकारी के अनुसार डीजीपी शुक्ल ने कहा कि 7 अप्रैल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। पुलिस मुख्यालय ने 12 अप्रैल और 1 मई को स्थानांतरित अफसरों को जल्दी से जल्दी कार्यमुक्त करने के निर्देेश दिए थे। इसके बाद भी डेढ़ दर्जन अधिकारियों को रिलीव नहीं किया गया है।

वहीं अधिकारियों के रिलीव नहीं होने से डीजीपी काफी नाराज हैं। उन्होंने सभी रेंज के एडीजी, आईजी को पत्र लिखकर इन अफसरों की ज्वाइनिंग रिपोर्ट तत्काल मुख्यालय भेजने के लिए कहा है।

Check Also

मेकैनिक की बेटी मुस्कान DSP बनीं, MPPSC 2023 में हासिल की छठी रैंक, क्या है कहानी

🔊 Listen to this मेकैनिक की बेटी मुस्कान DSP बनीं, MPPSC 2023 में हासिल की …