Breaking News

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने रचा इतिहास : दुर्गालाल विजय

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने रचा इतिहास : दुर्गालाल विजय

भाजपा की सक्रिय सदस्यता को लेकर कार्यशाला आयोजित

शिवपुरीl भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को एक निजी होटल में सक्रिय सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व सक्रिय सदस्यता के प्रभारी दुर्गा लाल विजय ने कहा कि अभी बीजेपी का सदस्यता अभियान दो दिन और चलेगा इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। सक्रिय सदस्य वे ही बनेंगे जिन्होंने अपनी आईडी से 100 सदस्य बनाए हो। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। हम सभी पार्टी के दायित्व वान कार्यकर्ता है और हमें जो कार्य सौंपा जाता है वह हम पूर्ण मन लगाकर करते हैं। शिवपुरी जिले को जो टारगेट मिला था यहां के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत उसके नजदीक पहुंच गए हैं और बहुत जल्द यह टारगेट हम पा लेंगे।

जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि सदस्यता अभियान के अभी दो दिन शेष रह गए हैं और इन दो दिनों को हमें टास्क के रूप में लेना है और अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन बीजेपी की सदस्यता से जोड़ना है। इन दो दिनों में कार्यकर्ताओं पर थोड़ा लोड ज्यादा रहेगा लेकिन हम सब पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है किसी भी काम में पीछे नहीं हटते और यही कारण है कि अभी तक हम शिवपुरी जिले में 2 लाख 71 हजार से भी ज्यादा बीजेपी के सदस्य बन चुके हैं। कार्यशाला का संचालन महामंत्री व सदस्यता अभियान के प्रभारी गगन खटीक, आभार पृथ्वीराज जादौन द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में विधायक रमेश खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा, महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, महामंत्री प्रमेंद्र सोनू बिरथरे, सदस्यता अभियान के सदस्य सेवा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य केशव सिंह तोमर, सुशील रघुवंशी, विजय शर्मा, पूर्व विधायक शकुंतला, खटीक आदि मौजूद रहे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …