Breaking News

हम हारने के बाद भी जुटे, वे जीत के बाद भी सो गए

सदस्यता को लेकर पार्टी दफ्तर में हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हारने के बाद भी काम में जुटी है और वे जीतने के बाद भी सो गए। यही फर्क है। इसलिए पार्टी के सभी लोगों को सदस्यता अभियान में जुटना है। सर्वोच्च को हासिल करने के लिए हमें संगठन का विस्तार करना होगा और उसका एक ही तरीका है पार्टी की सदस्यता बढ़ाना। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जिन दलों को अपने संगठन को दुरुस्त करना था, वो गहरी नींद में सो गए हैं, लेकिन अपार सफलता के बावजूद भाजपा नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि जिन राज्यों में भाजपा कमजोर है, वहां सदस्यता बढ़ानी है। तेलंगाना, केरल, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल सहित उन राज्यों में हमारी सरकारें बनेंगी, जहां अभी हम सत्ता में नहीं हैं। सर्वोच्च का मतलब है पूरे देश में भाजपा का ध्वज लहराना। 
बैठक में सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा व जिलाध्यक्ष विकास वीरानी समेत अन्य मौजूद रहे। वीरानी ने कहा कि भोपाल जिला द्वारा सदस्यता का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसे पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय टोलियां तैयार हैं। हर बूथ पर सदस्य बढ़ाएंगे। 

Check Also

शिवपुरी में सोशल मीडिया पर राम और अंबेडकर को लेकर विवादित पोस्ट: तीन थानों में एफआईआर, IT एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं

🔊 Listen to this शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और संविधान निर्माता …