Breaking News

फैक्ट्री में काम करने की कहकर ठेकेदार ने मजदूर को किया गायब, परिवार परेशान

 

 

शिवपुरी: जिले के ग्राम हातोद के निवासी गुरबक्स सिंह ने अपने पुत्र सोनू उर्फ सोन सिंह के बारे में लापता होने की सूचना प्रशासन को दी है। प्रार्थी ने बयान दिया है कि राजेन्द्र सिंह आदिवासी, कैलाश आदिवासी और रतिराम आदिवासी नामक तीन युवकों ने उनके पुत्र को काम दिलाने का आश्वासन देकर घर से ले जाया था, लेकिन 10 दिनों से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है।

 

गुरबक्स सिंह का कहना है कि जब उनके बेटे की घर वापसी नहीं हुई, तो उन्होंने उन लोगों से संपर्क किया। लेकिन उन लोगों ने बताया कि उन्हें सोनू के बारे में कुछ नहीं पता है। इसके बाद, गुरबक्स ने ठेकेदार मनोज गुर्जर से भी पूछा, लेकिन उन्होंने भी बेटे के बारे में कोई जानकारी देने से मना कर दिया।

 

प्रार्थी ने कहा कि “जब मैंने उन लोगों को शिकायत करने की धमकी दी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता, आप जो करना है करें।” उन्होंने इस मामले की शिकायत देहात थाना शिवपुरी में दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

गुरबक्स ने सख्त आग्रह किया है कि प्रशासन उक्त लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें और उनके बच्चे का पता लगाने में मददक रें।

 

 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …