Breaking News

पारिवारिक विवाद बना आगजनी का कारण, बेटे का घर जलकर राख, लाखों की क्षति



रन्नौद क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने विकराल रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर बेटे के घर में आग लगा दी। इस अग्निकांड में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। पीड़ित धर्म कुशवाह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गोपाल कुशवाह शराब के नशे में महिला मित्र के साथ खेत पर थे और मां से कहासुनी के बाद आगजनी की घटना को अंजाम दिया। आग में अनाज, वाहन, मवेशी व घरेलू सामान जल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन इस घटना से सदमे में हैं और गांव में तनाव का माहौल है।

Check Also

पवित्र सोनागिर मंदिर प्रबंधन ने किया डॉ नरोत्तम मिश्रा का सम्मान*

🔊 Listen to this *पवित्र सोनागिर मंदिर प्रबंधन ने किया डॉ नरोत्तम मिश्रा का सम्मान* …