Breaking News

अमोलपठा में झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील, बालक की मौत के बाद हुई कार्रवाई



शिवपुरी. करैरा विकासखंड के ग्राम अमोलपठा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को झोलाछाप डॉक्टर पप्पू बघेल का क्लीनिक सील कर दिया। यह कार्रवाई बालक की मौत के बाद की गई, जिसने झोलाछाप के इलाज के कारण चार दिन पूर्व ही अपनी जान गवां दी थी। सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि मृतक बालक सुखवीर आदिवासी का इलाज झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किया गया था। इसकी जांच के लिए टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक बंद पाया। गांव के सरपंच और ग्रामीणों के बयान दर्ज कराए गए, और क्लीनिक को अवैध पाए जाने पर सील कर दिया गया। पुलिस को भी सूचित कर कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा गया है। 

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा …