Breaking News

सर्किल जेल के पास कुएं से निकला एक महीने पुराना कंकाल, पूरे इलाके में फैली सनसनी



शिवपुरी। शहर के सर्किल जेल के पास स्थित एक पुराने कुएं में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां से एक सड़ा-गला कंकाल बरामद किया गया। यह कंकाल करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कंकाल किसी महिला का है या पुरुष का, हालांकि कपड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह संभवतः किसी पुरुष का हो सकता है।

कोतवाली थाना क्षेत्र की इस घटना की जानकारी सबसे पहले शनिवार सुबह एक राजगीर ने दी, जिसने कुएं के पास से दुर्गंध आने की शिकायत करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब कुएं में झांका, तो अंदर एक सड़ा-गला शव कंकाल के रूप में पड़ा हुआ था। तुरंत शव को बाहर निकाला गया। कोतवाली थाना थाने  में पदार्थ SI सुमित शर्मा के मुताबिक, कंकाल को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है, जहां यह शव एक दिन तक संरक्षित रहेगा ताकि पहचान और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों, विशेषकर बड़ौदी इलाके में भी सूचना भिजवा दी है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट एक महीने के भीतर दर्ज कराई गई हो, तो थाने में संपर्क करें। प्रारंभिक जांच में शव 25 से 30 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही इसकी सही समयावधि और मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …