Breaking News

शिवपुरी: 5 जून को सुभाषपुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दिनभर बिजली बंद



शिवपुरी | जरूरी मेंटेनेंस कार्य के चलते 5 जून को शिवपुरी जिले के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 33 के.व्ही. सुभाषपुरा फीडर के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

यह बंदी सुभाषपुरा फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते की जा रही है। इस दौरान 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र सुभाषपुरा, सतनबाड़ा और धौलागढ़ से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके साथ ही इन उपकेन्द्रों से जुड़े सभी एच.टी. उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …