Breaking News

पत्नी की साड़ी से बनाया फंदा, युवक ने की आत्महत्या: पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा,



शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर यह कदम उठाया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों पर अभी तक पर्दा बना हुआ है।

घटना फतेहपुर स्थित मलेरिया कोठी के पीछे की बताई जा रही है, जहां रहने वाले 40 वर्षीय पदम पिता नेकतिया ने अपने कमरे में यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे तक पदम घर में सामान्य गतिविधियों में लगा हुआ था। उसके भतीजे मुकेश ने उसे मोटर चालू करते हुए देखा था, लेकिन कुछ देर बाद कमरे में जाकर देखा तो वह साड़ी से लटके हुए थे। इसी बीच मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी, इसलिए वह सुबह मेडिकल पर दवा लेने गई थी। जब लौटकर घर आई तो पति फांसी पर झूलता मिला। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।

कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसआई हरिशंकर शर्मा के अनुसार, युवक ने पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …