Breaking News

बदरवास में अतिक्रमण विरोधी अभियान: 40 फीट तक हटाया कब्जा



बदरवास। सोमवार को बदरवास नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए एबी रोड के दोनों ओर से करीब 40-40 फीट तक के अस्थाई निर्माणों को हटाया।

अधिकारियों ने बताया कि पहले से दुकानदारों और रहवासियों को नोटिस देकर स्वयं कब्जा हटाने को कहा गया था, लेकिन तय समय पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन को बुलडोजर चलाना पड़ा।

कार्रवाई के दौरान कुछ जगहों पर हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …