Breaking News

दतिया में_अहिरवार समाज , जाटव समाज , दोहरे समाज का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, नरोत्तम मिश्रा के सामने सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन*

*दतिया में_अहिरवार, जाटव, दोहरे समाज का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, नरोत्तम मिश्रा के सामने सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन*

_अहिरवार, जाटव, दोहरे समाज के कार्यकर्ता जुटे; वरिष्ठजनों का सम्मान, युवाओं को दुपट्टा पहनाकर कराया शामिल_

*दतिया 29 मई 2026* । भारतीय जनता पार्टी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को दतिया में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। स्थानीय वृंदावन धाम धर्मशाला में हुए सम्मेलन में अहिरवार, जाटव एवं दोहरे समाज के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर एकजुटता दिखाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। धर्मशाला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों व नारों के साथ उनका स्वागत किया।

*दीप प्रज्ज्वलन से शुरुआत, बुजुर्गों का आशीर्वाद*
डॉ. मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों और बुजुर्गों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

*युवाओं में दिखा जोश, भाजपा की ली सदस्यता*
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण नवयुवा मतदाता रहे। भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और डॉ. मिश्रा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. मिश्रा ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया।

*”युवाओं का उत्साह ही असली ताकत”: डॉ. मिश्रा*
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, _”भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं, सर्वसमाज की पार्टी है। आज सभी वर्गों का जो समर्थन मिल रहा है, वह बताता है कि जनता का विश्वास सिर्फ भाजपा पर है। नवयुवाओं का उत्साह और बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हमारी असली राजनीतिक और सामाजिक शक्ति है।”_

*ये रहे मौजूद*

सम्मेलन में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश अहिरवार, परशुराम अहिरवार, अर्जुन भारती, कोमल अहिरवार, राजेंद्र अहिरवार, विनोद अहिरवार, मनोज गौतम, अनिल भारती, शैलेन्द्र जाटव, कपिल अहिरवार सहित स्थानीय बस्तियों के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

भ्रष्टाचारी राजेंद्र भारती की अंतिम आस भी टूटी, फिर सुनवाई टली*

🔊 Listen to this *भ्रष्टाचारी राजेंद्र भारती की अंतिम आस भी टूटी, फिर सुनवाई टली* …