Breaking News

पाल समाज के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन: डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में ली सदस्यता*

*पाल समाज के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन: डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में ली सदस्यता*

*दतिया 29 मई 2026*

दतिया में भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व एवं मंडल अध्यक्ष श्री हरिराम पाल की मौजूदगी में पाल समाज के एक दर्जन से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
​माई निवास पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवागत युवाओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सदस्यता लेने वाले युवाओं का कहना है कि वे डॉ. मिश्रा के विकास कार्यों और भाजपा की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्रहित में पार्टी से जुड़े हैं।

Check Also

भ्रष्टाचारी राजेंद्र भारती की अंतिम आस भी टूटी, फिर सुनवाई टली*

🔊 Listen to this *भ्रष्टाचारी राजेंद्र भारती की अंतिम आस भी टूटी, फिर सुनवाई टली* …