Breaking News

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने किया केन्द्रीय मंत्री श्री दवे के निधन पर दुख व्यक्त

मंथन न्यूज जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने केन्द्रीय राज्यमंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि श्री दवे ने सार्वजनिक जीवन में सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाई। पर्यावरण के क्षेत्र में सैद्धांतिक और व्यावहारिक स्तर पर अध्ययन, अनुसंधान में रूचि रखते थे। उनके असामयिक निधन से विभिन्न वर्ग के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को भी गहन दुख हुआ है।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने श्री दवे की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहन करने की ताकत देने की विनती ईश्वर से की है।

Check Also

सीनियरिटी नहीं, अब ‘मैरिट’ के आधार पर होगा प्रमोशन, एमपी में बदले प्रमोशन के नियम

🔊 Listen to this सीनियरिटी नहीं, अब ‘मैरिट’ के आधार पर होगा प्रमोशन, एमपी में …