Breaking News

उमा भारती बोलींं, आलोक संजर भी हरा सकता है दिग्विजय को, संघ चाहता है भोपाल से कट्टर चेहरा

उमा भारती बोलींं, आलोक संजर भी हरा सकता है दिग्विजय को, संघ चाहता है भोपाल से कट्टर चेहरा

मीडिया से बातचीत में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह भाजपा के लिए चुनौती नहीं हैं।
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए किसी पूर्व मुख्यमंत्री को चुनाव लड़वाने की जरूरत नहीं है, बल्कि सांसद आलोक संजर ही कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को चुनाव हरा सकता है। भारती ने कहा कि पूर्व सीएम होना कोई चुनाव जीतने की गारंटी नहीं है। मीडिया से बातचीत में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह भाजपा के लिए चुनौती नहीं हैं।
कट्टर चेहरे की दरकार
इधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कहना है कि भोपाल से भाजपा को कोई कट्टर हिन्दूवादी चेहरा उतारना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया है कि साध्वी प्रज्ञा भारती पर भाजपा को दांव लगाना चाहिए। इसके पीछे संघ का तर्क है कि प्रज्ञा को किस तरह दिग्विजय शासनकाल में झूठा फंसाया गया था और उन्हें कितना अधिक प्रताड़ित किया गया। यह जनता के सामने आए।

Check Also

लाडली बहना योजना: सरकार ने दी स्पष्टता, नहीं बढ़ेगी राशि ₹3000

🔊 Listen to this Jan 8, 2025 at 08:29 लाडली बहना योजना: सरकार ने दी …