Breaking News

पोहरी में पहाड बाले बाबा का उर्स एवं कब्बाली कार्यक्रम हुआ संपन्न

पोहरी में पहाड बाले बाबा का उर्स एवं कब्बाली कार्यक्रम हुआ संपन्न
लखनऊ एवं भोपाल के कब्बाल मेहफिल को किया गुलजार
मंथन न्यूज हितेश जैन पोहरी – पोहरी की पहाड वाले बाबा की दरगाह पर प्रतिवर्श की भांति इस वर्श भी उर्स एवं कब्बाली कार्यक्रम रखा गया है, हजरत सैयद जाफर अली शाह पहाड बाले बाबा का सालाना उर्स बुधवार के रोज हुआ। जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा कब्बाली कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । जानकारी देते हुए हाजी दिलदार शाह मुजाबिर दरगाह ने बताया कि 10 मई बुधवार के रोज फजर के बाद गुस्ला की रस्म, असर के बाद मेंहदी की रस्म, चादरपोषी, मीलाद शरीफ लंगर का खाना, इंशा के बाद महफिले शमां कब्बाली का कार्यक्रम हुआ । उर्स एवं कब्बाली कार्यक्रम का आयोजन इकबाल टेंट हाउस द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोहरी के विधायक प्रहलाद भारती और विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन आये । साथ ही रात 8 बजे से लखनऊ के नामी कब्बाल इकराम साबरी एवं ताजदार हुसैन कब्बाल अपनी कब्बालियों से महफिल को रोसन किया। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हुये।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …