Breaking News

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने ली दो पत्रकार के स्वास्थ्य की जानकारी ली

मंथन न्यूज भोपाल जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज स्थानीय नेशनल हॉस्पिटल में दाखिल श्री अनिल श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मंत्री डॉ. मिश्र ने उपचार कर रहे चिकित्सा विशेषज्ञ से श्री श्रीवास्तव के बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की।
जनसंपर्क मंत्री ने नर्मदा अस्पताल जाकर पत्रकार श्री पुष्पेन्द्र सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल प्राप्त किया। श्री पुष्पेन्द्र सिंह गत रविवार से उपचार के लिए भर्ती हैं।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दोनों पत्रकार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …