Breaking News

यूपी के बाद मप्र में भी महापुरुषों की जयंती पर खत्म होगी छुट्टियां!

मन्थन न्यूज़ भोपाल। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बड़े फैसलों का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा हैं। मप्र में भी जल्द ही महापुरुषों की जयंती आदि पर दी जाने वाली सरकारी छुट्टियां खत्म की जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार जल्द ही महापुरुषों की छुट्टियों की संख्या खत्म कर सकती है या इसकी बड़ी संख्या में कटौती कर सकती है। गौरतलब है कि उप्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापुरुषों की जयंती आदि पर दी जाने वाली छुट्टियों को खत्म कर दिया है।
बता दें कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि महापुरुषों की जयंती पर दी जाने वाली छुट्टियों का उद्देश्य यह है कि उस दिन लोग उन्हें याद करें और उनके सुविचारों का याद कर अपने जीवन में उतारे, लेकिन ऐसा होने के बजाय लोग अन्य कामों में अपनी छुट्टी व्यतीत करते हैं।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …