Breaking News

जैन मिलन ने किया प्याऊ का शुभारंभ

मन्थन न्यूज़ शिवपुरी। देश में समाजसेवा में अग्रणी सामाजिक संस्था भारतीय जैन मिलन के 57 वे स्थापना दिवस पर संस्था के पुन: निर्वाचित अध्यक्ष अतिवीर भानू जैन, ललिता जैन, सचिव अशोक जैन, मंजू जैन के प्रयासों से भीषण गर्मी में प्यासे जन मानस की प्यास बुझाने हेतु पंचायती बगीचे के सामने प्याऊ लगाई गई। मिट्टी की सोंधी खुशबू में परिपूर्ण मटकों से ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा लोगों को ठंडा जल पिलाकर किया। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि भीषण गर्मी में ठंडे जल का स्थान जीवन में अन्यसभी आवश्यकताओं में प्रमुख है। संस्था द्वारा पशुओं के लिए भी सीमेंट की टंकी, एक पक्षियों के लिए मिट्टी का सकोरा सहित दाने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जैन मिलन एवं महिला जैन के सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …